युवराज का गांव के लोगों से हुआ था विवाद
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवराज का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। शनिवार को जब तमंचे से निकली गोली उसे लगी तो वह खुद को बचाने के बारे में सोचने लगा। इसी दौरान उसने सोचा कि जिन लोगों से उसका विवाद हुआ था, उन पर हमले का आरोप लगाने से उसका बदला भी पूरा हो जाएगा और वह कार्रवाई से बच जाएंगे, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी पोल खुल गई।