ठाकुरद्वारा। शरीफनगर में बृहस्पतिवार देर शाम डॉ. अहसान अंसारी ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के लीग मैच में पहले खेले मुरादाबाद ने ढकिया को दो- एक से हराया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में शिफा ऑप्टिकल ने संभल को दो- एक से हरा दिया। तीसरे लीग मैच में लखनऊ ने देहरादून को दो- शून्य से हराया।
टूर्नामेंट में उत्तराखंड, लखनऊ, देहरादून, संभल शरीफनगर, दिल्ली सहित कई बड़े शहरों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का प्रारंभ पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है। वहीं खेलों से आपसी सद्भाव भी बढ़ता है।
उन्होंने इस दौरान टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। टूर्नामेंट के आयोजक डॉ. अहसान अंसारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट डे नाइट का है। जो पूरी रात चलेगा। टूर्नामेंट के दौरान पूर्व विधायक विजय यादव की पत्नी आशा यादव, महमूद हसन, हाजी यासीन आदि मौजूद रहे।