फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद शाहेदीन हत्याकांड : पुलिस ने मंडी में काम करने वाले दो युवक उठाए, पीट-पीटकर उतार दिया था माैत के घाट

Thu, 02 Jan 2025 12:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपी शाहेदीन की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
शाहेदीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकशी के आरोपी शाहेदीन की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंडी में काम करने वाले दो युवक पुलिस ने उठा लिए हैं। यह दोनों युवक मंडी में रात में मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस इन्हें वीडियो दिखाकर हमलावरों के नामों की तस्दीक में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में रविवार रात तीन बजे गोकशी की घटना का शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। भीड़ ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया था जबकि इसके साथी भाग गए थे।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शाहेदीन बताया था। जिसे भीड़ ने लाठी डंडों से पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया था जबकि मौके पर मिले अवशेषों को पुलिस ने मिट्टी खुदवाकर दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा मौके से एक स्कूटी, छुरी, गडांसा, रस्सी कब्जे में ले ली थी। उधर सोमवार देर रात उपचार के दौरान गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शाहेदीन के भाई मो. आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

पुलिस को पांच वीडियो मिली हैं। इसके अलावा पुलिस ने मंडी समिति के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसके जरिए दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों मंडी समिति में सब्जी की आढ़त पर काम करते हैं।

इसके अलावा वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि वीडियो के जरिए हमला करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही नामों की तस्दीक करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

गोकशी का मुकदमा दर्ज कराने वाले को नहीं  है हमलावरों की जानकारी 

मझोला के बैंक कॉलोनी निवासी राम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शाहेदीन और उसके साथियों के खिलाफ गोकशी के मामले में केस दर्ज किया गया था। हिंदू सुरक्षा ट्रस्ट (अयोध्या) के मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष राम कुमार ने दर्ज कराए केस में बताया कि उन्हें रविवार की रात तीन बजे सूचना मिली कि मंडी समिति परिसर में गोकशी की जा रही है।

मौके पर पहुंचे तो गोकशी की जा रही थी, भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और स्थानीय आक्रोशित भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले लोग कौन थे। उन्होंने इस बारे में दर्ज कराए गए मुकदमे में जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें