फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : सलाखों में पहुंचे नवाबपुरा कांड के गुनहगार, मास्टरमाइंड की तलाश

Thu, 16 Apr 2020 05:29 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर किया था हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के 17 आरोपी गुरुवार को सूरज उगने से पहले ही सलाखों में पहुंच गए। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहले सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद अदालत में पेश किए।

विज्ञापन


जहां से नवाबपुरा कांड के इन गुहनगारों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। पुलिस मास्टर माइंड और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कुछ और लोग हिरासत में लिए गए हैं। वीडियो फुटेज से इनका मिलान किया जा रहा है।

मुरादाबाद इतिहास का ये शायद पहला मौका रहा होगा। जब आरोपियों को सुबह सवा पांच बजे जेल में दाखिल किया गया। शुक्रवार दोपहर नवाबपुरा में कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों को क्वारंटीन करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था। महिलाओं ने अपने मकानों की छतों से पथराव किया था। जिसमें डॉक्टर एससी अग्रवाल समेत छह स्वास्थ्य कर्मी और तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी बुधवार देर रात तक पुलिस ने सात महिला समेत 17 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी महिलाएं महिला थाने, सिविल लाइंस थाने, कोतवाली और मुगलपुरा थाने में रखी गईं थीं। देर रात से लेकर गुरुवार भोर के बीच पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। आरोपी थाने में ही मौजूद रहे और सब कुछ अपनी मौजूदगी में पूरा कराने के बाद आरोपियों को इमरजेंसी कोर्ट में पेश किया।

थाने से लेकर जिला अस्पताल, जिला अस्पताल से लेकर कोर्ट और कोर्ट से लेकर थाने तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। थाने, चौकी पर दोबारा भीड़ इकट्ठा होकर न आ जाए। इस लिए आरोपियों को सूरज उगने से पहले ही जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि सात महिलाओं समेत 17 आरोपी अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए हैं। बाकी आरोपी और घटना के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

ये आरोपी पहुंचे सलाखों में

  • अशद पुत्र मोहम्मद खान निवासी नवाबपुरा रामगंगा नदी के पास थाना नागफनी,
  • मोहम्मद नाजिम उर्फ सन्नू पुत्र  अच्छन निवासी ढाल के नीचे कूड़ाघर के पास नागफनी
  • आजम अली पुत्र याकूब अली निवासी हाजी नेक वाली मस्जिद थाना नागफनी
  • अफसर खां पुत्र सरबर खां निवासी नवाबपुरा थाना नागफनी
  • वसीम खां पुत्र सब्बे खां निवासी हाजी नेक वाली मस्जिद थाना नागफनी
  • मोबीन अहमद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी नवाबपुरा हाजी नेक की मस्जिद थाना नागफनी
  • शबलू पुत्र शबुआ उर्फ शब्बे खां निवासी हाजी नेक की मस्जिद की मस्जिद नागफनी
  • फईम पुत्र शबुआ उर्फ शब्बे खां निवासी नवाबपुरा
  • महफूज पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ढाल के नीचे गुड्ढे में थाना नागफनी
  • बाबू उर्फ गेंदा पुत्र आले हसन निवासी मोहल्ला नवाबपुरा थाना नागफनी
  • शमीम बेगम पत्नी सलीम, शबनम पुत्री डिल्लन,साजमा पुत्री मोहम्मद सद्दीक, रजाना पुत्री चंदा वाई, रानी पत्नी महफूज
  • साहाना पुत्री चंद्रावाई निवासी निवासी मोहल्ला गड्ढा पंचायती मंदिर नवाबपुरा थाना नागफनी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें