फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में 78 पायदान चढ़कर ओर स्मार्ट हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जगह-जगह जलभराव, कूड़े की समस्या के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में मुरादाबाद महानगर ने 78 पायदान की छलांग लगाई है। सर्वेक्षण में शामिल 10 लाख तक की आबादी वाले देश के 382 शहरों में 117 वें नंबर पर रहा है। शहर को छह हजार में से 3131.63 अंक मिले हैं। 2017 में यह रेटिंग 321 पर थी। इसके के बाद से रेटिंग में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार महानगर में इस सर्वेक्षण में कुल 20 हजार 386 नगरवासियों ने भाग लिया था। इसमें चार अलग-अलग बिंदुओं पर सर्वेक्षण हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य देख रहे नगर निगम के सहायक आयुक्त गंभीर सिंह कहते हैं कि बीते साल महानगर 195 वें स्थान पर था। उस वक्त भी साफ-सफाई और कूडे़ की सबसे बड़ी समस्या थी, जिसमें इस साल निगम ने सफाई में काफी सुधार किया हालांकि कूड़ा निस्तारण के लिए प्रयास जारी हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण में महानगर की स्थिति
2020 117
2019 195
2018 274
2017 321
निगम का दावा : रेटिंग में सुधार की यह रहीं मुख्य वजह
- डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया।
- कूडे़ के लिए शहर में आठ स्थानों का चयन।
- गीला-सूखा कूड़ा अलग डालने को अलग डस्टबिन
- शहर के कबाड़ियों को प्रशिक्षण
- शहर के स्कूल कालेजों में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठियां
- सार्वजनिक शौचालयों की हालत में कुछ सुधार।
- वॉल पेंटिंग, ऑयल पेटिंग वर्क- कॉमर्शियल क्षेत्र में रात की शिफ्ट में सफाई-खाली प्लाट में कूड़ा डालने पर चालान से सफाई में सुधार
सर्वेक्षण के बिंदु
- सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्राम यानी नगर निगम की सुविधाएं
- शहर की स्वच्छता से सर्टिफिकेशन
- स्वच्छता टीम द्वारा मौके पर गोपनीय जांच पड़ताल, लोगों से बातचीत-लोगों के फीडबैक
अप्रैल 2019 से ही सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा गठित स्वच्छता टीम द्वारा निकायों से तय बिंदुओं पर डाटा और जानकारियां मांगी जातीं हैं। उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों, जनसुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट, फोटो आदि मांगे जाते हैं। जनवरी के महीने में टीम आकर महानगर में रहकर जमीनी हकीकत की पड़ताल करती है। लोगों से बात कर सच्चाई जानती है।
विज्ञापन

वर्जन
महानगर में इस साल अच्छी योजनाएं बनाकर काफी काम कराए गए हैं। डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हुआ। सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। वॉल पेटिंग समेत कई कार्य कराए गए हैं। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी पार्षद और शहरवासियों सबका सहयोग रहा है। शहर में कूड़े की समस्या को दूर करने का प्रयास जारी है। कूड़ा निस्तारण प्लांट पर काम चल रहा है । कूड़ा निस्तारण पर ही सर्वे में काफी अच्छे नंबर हैं इसलिए इस बार इस पर पूरा फोकस है और जल्द ही यह समस्या दूर होगी और उम्मीद है कि अगले साल मुरादाबाद की रेटिंग टॉप 50 में आए - विनोद अग्रवाल ,महापौर
शहर की सफाई व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। शहर में जगह-जगह कूड़ा डलता था उसे प्लानिंग के तहत शहर में आठ जगह किया गया। कामर्शियल एरिया में रात की शिफ्ट लगाकर सफाई शुरू कराई। गीला सूखा कूड़ा अलग कराया गया। पिछले सर्वे में यह कमी थी इसे दूर कर डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन किया गया। इस बार कूड़ा निस्तारण प्लांट के शुरू ना होना कुछ कमजोरी रही है। प्लांट का काम चल रहा है और जल्द ही इसे चालू किया जाएगा जिसके बाद शहर के कूडे़ की समस्या हल होगी और उम्मीद है कि हम अगले साल टॉप 50 की श्रेणी में होंगे।
विज्ञापन

संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें