फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार शोरूम कर्मी और भाजपा नेता के भतीजे के बीच विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों में समझौता

Mon, 23 Oct 2023 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शोरूम कर्मचारी और भाजपा नेता के भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शोरूम के बाहर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
कार शोरूम में हंगामे के बाद थाने पहुंचे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता के भतीजे ने दिल्ली रोड पर सोमवार की सुबह ओवरटेकिंग के विवाद में बाइक सवार वाहन एजेंसी के कर्मचारी को पीट दिया। उसका मोबाइल जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद भाजपा नेता ने एजेंसी में पहुंचकर कर्मचारियों को हड़काया। मझोला पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। अमरोहा जिले का रहने वाला रचित चौधरी दिल्ली रोड गांगन चौराहा स्थित एक कार एजेंसी का कर्मचारी है। सोमवार की सुबह कर्मचारी अपने दोस्त फरमान अली के साथ बाइक से एजेंसी आ रहा था।

एजेंसी के सामने पहुंचने पर कार सवार भाजपा नेता के भतीजे ने ओवरटेकिंग का आरोप लगाते हुए रचित और फरमान से हाथापाई किया। आरोप है कि भाजपा नेता के भतीजे ने कार से उतरकर एजेंसी के कर्मियों के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए दोनों कर्मचारी एजेंसी में घुस गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर भाजपा नेता खुद समर्थकों के साथ एजेंसी पहुंच गए। आरोप है कि भाजपा नेता ने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने फोन करके मझोला पुलिस बुला ली। इसके बाद पीड़ित कर्मचारियों को लेकर पुलिस थाने चली गई। जहां फरमान अली ने तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

बाद में एजेंसी के कर्मियों ने समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों थाने से छोड़ दिया गया। मझोला थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के बीच ओवरटेकिंग का विवाद था। थाना प्रभारी को फोन किया था। उन्होंने समझौता करा दिया है।

विवाद का कर्मचारियों ने बनाया वीडियो

भाजपा नेता द्वारा धमकी देने का वीडियो वाहन एजेंसी के कर्मियों ने बनाया है। वीडियो में सत्ता की हनक का नजारा साफ दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले रामगंगा विहार कॉलोनी में भी भाजपा नेता के परिवार का नाम मारपीट में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें