दुकानदार मुनाजिर ने बताया कि रोड पर मिट्टी डालने के बाद एक माह से निर्माण कार्य नहीं हुआ। इस वजह से धूल दुकानों में घुस रही है। आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। नालियों की गंदगी से लोग पहले से परेशान हैं।
सरताज का कहना है कि इस रोड से नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं। इस दौरान सिर और नाक ढककर चलना पड़ता है। वर्षों बाद मिट्टी गिरी लेकिन सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। ठेकेदार को शीघ्र सड़क का निर्माण करना चाहिए।
जयंतीपुर नईबस्ती निवासी मेहंदी हसन का कहना है कि सड़क के नाम पर मिट्टी और धूल पड़ी हुई है। नालियों की स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोग काफी समय से परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम को व्यवस्था शीघ्र ठीक करनी चाहिए।
मिठाई दुकानदार हाकिम का कहना था कि दुकानों में धूल आने से कारोबार चौपट हो रहा है। खाने वाले सामान को काफी ढककर रखना पड़ता है। सड़क पर रोज पानी डालना पड़ता है लेकिन उसका प्रभाव कुछ देर के लिए ही रहता है।
जयंतीपुर नई आबादी निवासी फैजान का कहना है कि यहां सभी नालियां भरी हुई हैं। सफाई नहीं होने के कारण काफी लोग परेशान रहते हैं। नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
दुकानदार जाकिर हुसैन का कहना था कि एक माह पहले मिट्टी गिरने के बाद कारोबार आधा हो गया है। यदि सड़क का समय से निर्माण हो जाता तो कारोबार बढ़ सकता था। साथ ही आम लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
दुकानदार अब्बास अली का कहना है कि धूल के चलते ग्राहक आना कम हो गए हैं। मिठाई का सामान दुकान में होने के कारण काफी सुरक्षा करनी पड़ती है। रोजी रोटी काफी प्रभावित हो रही है। सड़क का शीघ्र निर्माण होना चाहिए।
जयंतीपुर नई आबादी के रहने वाले सदाकत का कहना है कि यहां रोड और नालियों की स्थिति काफी खराब है। नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई कर्मचारी खाना पूर्ति कर चले जाते हैं।