फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमाई के मामले में मुरादाबाद परिक्षेत्र का प्रदेश में रहा पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद परिक्षेत्र का कमाई के मामले में प्रदेश में पहला स्थान रहा है। परिवहन निगम ने जनवरी माह की आय के रिकार्ड की प्रदेश की सूची जारी की है। इसमें मुरादाबाद परिक्षेत्र ने 83.99 प्रतिशत की आय अर्जित की है। आरएम ने डिपो अधिकारियों को बेहतर कार्य करने की सलाह दी ताकि इसी तरह परिक्षेत्र से परिवहन निगम की आय बढ़ती रहे।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय ने प्रदेश के सभी परिक्षेत्र की जनवरी माह के आय की समीक्षा की। इसके बाद प्रदेश के सभी परिक्षेत्र की सूची जारी की गई। इस सूची में मुरादाबाद परिक्षेत्र आय के मामले में सभी परिक्षेत्र को पीछे छोड़ दिया। जनवरी माह में परिक्षेत्र ने 31.89 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। यह दिए गए लक्ष्य का 83.99 प्रतिशत है। प्रदेश में परिक्षेत्र में पहला स्थान रहा है। वहीं देवीपाल परिक्षेत्र ने दूसरा और इटावा ने तीसरा स्थान पाया है। आरएम अनुराग यादव ने बताया कि आगामी महीने में परिक्षेत्र से आय बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि सहालग का समय आ गया है और रोडवेड के यात्री भी बढ़ेंगे।
00
परिक्षेत्र में अमरोहा डिपो ने पाया पहला स्थान
-जनवरी माह में कमाई के मामले में अमरोहा डिपो का पहला स्थान रहा है। अमरोहा ने 93.65 प्रतिशत की आय अर्जित की है। वहीं मुरादाबाद डिपो ने 91.86 प्रतिशत कमाई कर दूसरा स्थान हासिल किया है। नजीबाबाद ने 87.25 प्रतिशत की कमाई कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्ररिक्षेत्र में आय अर्जित करने वाले डिपो और उनके नाम
-डिपो- आय प्रतिशत- परिक्षेत्र में स्थान
- अमरोहा-93.65- प्रथम
-मुरादाबाद-91.86- द्वितीय
-नजीबाबाद-87.25-तीसरा
-बिजनौर-84.90-चौथा
-चांदपुर-82.80-पांचवा
-पीतलनगरी-80.19-छठा
-धामपुर-79.82-सातवां
-रामपुर-70.53-आठवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें