फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद रेलवे हर दिन बचा रहा 7.40 लाख रुपये की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल हर दिन लगभग 7.40 लाख रुपये की बिजली बचा रहा है। इसमें ज्यादातर हिस्सा खास किस्म के इंजनों द्वारा बिजली बनाने से बचाया जा रहा है। साथ ही 1243 किलोवॉट क्षमता वाले सोलर पैनलों से भी रेलवे हर साल 11 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन

रेलवे में इन दिनों थ्री फेज इलेक्ट्रिक इंजन उपयोग में हैं। इन इंजनों में यात्री ट्रेनों यामालगाड़ियों को खींचने के लिए थ्री फेज इंडक्शन मोटर लगे हैं। इस प्रकार के इंजन ट्रेन पहियों की गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। जबकि अन्य इंजनों में यह ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा में बदलती है। रेलवे के मुताबिक इससे कुल खपत होने वाली ऊर्जा का 20 प्रतिशत हिस्सा ग्रिड को वापस आपूर्ति की जाती है। वर्ष 2021-22 के आंकड़ों के मुताबिक रेलवे ने ऐसे इंजनों से 3.63 करोड़ यूनिट बिजली बचाई। इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ 96 लाख रुपये हैं। जबकि सोलर पैनल के जरिये मंडल में 11 लाख यूनिट बिजली बचाई गई। इसकी कीमत 66 लाख रुपये से अधिक है।
आवासीय बिल में पांच करोड़ रुपये की बचत
रेलवे ने सभी आवासों, कार्यालयों और स्टेशनों की लाइटों को एलईडी में बदल दिया है। इससे रेलवे के बिजली के कुल खर्चे में पांच करोड़ रुपये की बचत हुई है। रेलवे के मुताबिक वर्ष 2019 -2020 में कुल ऊर्जा खपत चार करोड़ 23 लाख 58 हजार 398 यूनिट था। वर्ष 2020 -21 में यह खर्च कुल तीन करोड़ 36 लाख 48 हजार 545 यूनिट रह गया। वर्ष 2021-22 में भी इस खपत में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्थापित किए गए सोलर प्लांट की क्षमता 235 किलोवाट है। इससे प्रतिमाह लगभग 25000 किलोवाट बिजली बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन

ये इंजन बना रहे बिजली
डब्लूयूएजी-9
डब्लूयूएपी-7
डब्लूयूएपी-5
डब्लूयूएजी-12
नोट - इस प्रकार के 50 से अधिक इंजन मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरते हैं। ये इंजन गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलते हैं।
वर्जन
नेशनल सोलर मिशन के तहत रेलवे लगातार कार्य कर रहा है। इसके अलावा थ्री फेस इंजनों की मदद से काफी बिजली बचाई जा रही है। ट्रेनों में हेड ऑन जेनरेशन तकनीक की मदद से डीजल की खपत में भी भारी कमी आई है।
विज्ञापन

- अजय नंदन, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें