फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मोबाइल पर लगातार आने लगे मैसेज, देखकर हक्का बक्का रह गया पीटीसी कर्मी, खाते से उड़ गए तीन लाख

Wed, 25 Feb 2026 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीटीसी में कार्यरत अफसर आलम के खाते से साइबर ठग ने तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीटीसी में कार्यरत अफसर आलम के खाते से साइबर ठग ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर ठगी का शिकार हुए अफसर आलम ने बताया कि 28 जनवरी 2025 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया।

विज्ञापन


जिससे पता चला कि उनके खाते से तीन लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए हैं। अफसर आलम का कहना है कि न तो उन्होंने कोई लिंक डाउन लोड किया और न ही किसी से फोन पर बात की थी। बावजूद इसके उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद अचानक से ओटीपी आने लगे।

उन्होंने तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल की और साइबर ठगी होने की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने करीब एक माह इस मामले की जांच की। 
विज्ञापन


इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर भेज दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस साइबर से की मदद से पीड़ित की रकम वापस कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें