फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 16 Oct 2025 06:28 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर
विज्ञापन
मैनाठेर में जान गंवाने वाले शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के गांव डींगरपुर के निकट हादसे में मिलक गुरेर निवासी राजवीर सिंह (45) की माैत हो गई। वह प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। घर जाने के दाैरान उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसके साथ ही कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया गया कि मृतक सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के थे जो अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें