मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के श्मशान घाट में रविवार देर रात पुजारी समेत दो की हत्या के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और खाने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 साल के पुजारी राजेंद्र मुनीर और एक अज्ञात शख्स को सिर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक पुजारी राजेंद्र गिरी कस्बा स्थित होलिका मंदिर के महंत थे।