फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर घटना को लेकर मुरादाबाद पुलिस भी अलर्ट, सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजस्थान के उदयपुर में टेलर की हत्या के बाद मुरादाबाद में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने चौकसी और गश्त बढ़ा दी है। सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जन चौपाल कर लोगों को समझा रहे हैं कि वह सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो शेयर न करें। अगर कोई इस तरह की वीडियो व पोस्ट शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी जिले मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और संभल में अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो शेयर न करें। आपसी भाईचारे के साथ रहें। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें