फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नशे की ओवरडोज से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घटना के बाद सदमे में मायादेवी का परिवार

Thu, 19 Feb 2026 05:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला इलाके में दो भाई बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक की माैत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा लग रहा है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में नशे की लत ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गली नंबर तीन निवासी दो सगे भाई बृहस्पतिवार दोपहर लोकोशेड मोक्षधाम के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई शराब पीने के साथ ही इंजेक्शन के जरिए भी नशा करते थे। बताया गया कि इनका तीसरा भाई भी नशे की लत का शिकार है।

उसे  13 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों भाई बुधवार रात अस्पताल में उसी की तीमारदारी कर रहे थे। सुबह अस्पताल से घर जाने की बात कहकर निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। दोपहर में लोकोशेड स्थित मोक्षधाम के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नशे ने मायादेवी के परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। पहले ही पति और एक बेटे की मौत हो चुकी है।

अब एक और बेटे की मौत और दूसरे की गंभीर हालत से परिवार सदमे में है। तीसरा बेटा भी नशे के कारण बीमार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें