फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सातवां सबसे प्रदूषित शहर मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम के उतार-चढ़ाव के संग मुरादाबाद का वायु प्रदूषण भी शहरवासियों को परेशान कर रहा है। रविवार रात नौ बजे मुरादाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सातवें स्थान पर दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर जमी बर्फ और उत्तर-पश्चिमी हवा की वजह से मैदानी क्षेत्रों में नमी बढ़ रही है। इसकी वजह से वातावरण में कोहरा छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कोहरे की वजह से भारी कण वातावरण में बिखर नहीं पाते हैं और एक परत के रूप में छा जाते हैं।
शहर में अवैध पीतल भट्ठियों के संचालन और ई-कचरे के जलने की वजह से वातावरण में भारी कणों की मात्रा बहुत अधिक है। एक-दो दिन को छोड़कर ज्यादातर समय मुरादाबाद अब देश के सबसे प्रदूषित दस शहरों में स्थान बना चुका है। रविवार को रात नौ बजे पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 432, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 411 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर लोगों को सांस की बीमारी होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की गई प्रदूषित शहरों की सूची
शहर एक्यूआई
नोएडा 404
गाजियाबाद 400
ग्रेटर नोएडा 381
वत्वा 367
फरीदाबाद 358
दिल्ली 338
मुरादाबाद 335
बुलंदशहर 320
सिलीगुड़ी 318
बहादुरगढ़ 314
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें