फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ मलते रह गए मुरादाबाद के कांग्रेसी, सपाइयों की टेंशन दूर

Mon, 23 Jan 2017 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
मुरादाबाद से चुनाव लड़ने का सपना संजोए बैठे कांग्रेसियों को गठबंधन की कीमत चुकानी पड़ी है। मुरादाबाद की छह विधानसभा सीटों में से कोई भी कांग्रेस की झोली में नहीं आई है। सभी छह सीटों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पिछले पांच साल से सपा को कोसते आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए ताकत झोंकनी होगी। कांग्रेस को मुरादाबाद मंडल की 27 सीटों में से कुल तीन सीटें मिली हैं। चंदौसी में सपा विधायक लक्ष्मी गौतम की सीट पर अब कांग्रेस की विमलेश कुमारी किस्मत आजाएंगी।

लिस्ट जारी होने के बाद सपा प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। सपा के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने रविवार रात अपनी पहली सूची जारी कर दी। हालांकि मुरादाबाद मंडल की बात करें तो कांग्रेस को यहां बहुत कम सीटें नसीब हुई हैं।
विज्ञापन


मंडल की कुल 27 विधानसभा सीटों में से सपा ने कांग्रेस को महज तीन सीटें दी हैं। चंदौसी में सपा विधायक लक्ष्मी गौतम की सीट पर अब कांग्रेस की संभल जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी चुनाव लड़ेंगी। चंदौसी रिजर्व सीट गठबंधन में सपा ने कांग्रेस को दे दी है। 

रामपुर में बिलासपुर सीट पर कांग्र्रेस के मौजूदा विधायक संजय कपूर ही चुनाव लड़ेंगे। बिलासपुर से सपा ने बीना भारद्वाज को टिकट गठबंधन के बाद काटकर संजय कपूर को दे दिया गया है। इसके अलावा बिजनौर की नहटौर रिजर्व सीट भी सपा ने कांग्रेस को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें