रात 11 बजे से कुल किराये का 25 % अतिरिक्त शुल्क
परिवहन विभाग के अनुसार, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कुल किराये पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। उदाहरण के तौर पर दिन में चौधरी चरण सिंह चौक से बस अड्डे तक 20 रुपये किराया है तो रात में यही दूरी तय करने पर 25 रुपये देने होंगे।
अन्य सेंटरों से संचालित हैं 1250 ऑटो
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद शहर में वर्ष 2010 से नए ऑटो परमिट बंद हैं। नया मुरादाबाद, कांठ और डिलारी सेंटरों से परमिट जारी किए जाते हैं। जिले में सबसे ज्यादा ऑटो मुरादाबाद शहर और नया मुरादाबाद सेंटर पर पंजीकृत हैं। इन दोनों जगहों से करीब 1750 ऑटो चल रहे हैं।
बाकी के सेंटरों से 1250 ऑटो संचालित किए जा रहे हैं। सिटी ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशन लाल सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से किराये को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। दो साल पहले कुछ ऑटो पर किराया सूची लगवाई गई थी, लेकिन अब ऑटो, ई-रिक्शा और ई-ऑटो संचालन को लेकर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
ऑटो पर किराया सूची लगाकर चलना अनिवार्य है और जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाते हैं। - आंजनेय सिंह, (प्रशासन) एआरटीओ