फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हादसे में घायल दो कांवड़ियों की हुई मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 शिवभक्त हुए थे घायल

Fri, 17 Feb 2023 02:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। उसमें करीब 40 लोग सवार थे। रात करीब साढ़े नौ बजे टैक्टर-ट्रॉली मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर कांठ थाना क्षेत्र में बॉर्डर के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ थानाक्षेत्र में गुरुवार रात हुए हादसे में घायल दो कांवड़ियों की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों संभल के असमोलो थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए दर्जन भर अन्य कांवड़ियों का उपचार चल रहा है। मुरादाबाद-बिजनौर बॉर्डर पर गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से यह हादसा हुआ था। हादसे में बाद डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एससपी हेमराज मीणा भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव जयंतीपुर से शिवभक्तों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हरिद्वार में गंगाजल लेने जा रही थी। उसमें करीब 40 लोग सवार थे। रात करीब साढ़े नौ बजे टैक्टर-ट्रॉली मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर कांठ थाना क्षेत्र में बॉर्डर के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 कांवड़िये घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे एसपी देहात संदीप कुमार मीणा और सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने घायलों को कांठ सीएचसी भिजवाया था। जहां से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया था। यहां उपचार के दौरान देर रात सनी और पप्पू की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल कुलदीप, उसकी गर्भवती पत्नी बबिता, देवेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें