फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: किशोरी अपहरण और दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी साजिद पाशा गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी भेजा गया जेल

Mon, 30 Sep 2024 03:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)

सार

स्वार में किशोरी से दुष्कर्म मामले में ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद पाशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में साजिद पाशा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के चर्चित किशोरी अपहरण और दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद पाशा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे साजिद को बिलासपुर मार्ग स्थित पीरानी के बाग के पास दबोचा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को उसे स्वार पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह मामला एक सितंबर को सामने आया। जब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को मंसूर अली और उस्मान अली ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।

तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुदस्सर अली और साजिद पाशा के नाम भी प्रकाश में आए। इसके बाद केस में पाॅक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई।
विज्ञापन


इस कांड के एक अन्य आरोपी मुदस्सर अली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन साजिद पाशा फरार था। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। इसके अलावा कुर्की का नोटिस जारी कर उसे अदालत में हाजिर होने का दबाव बनाया। पुलिस की कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयारस थी। सोमवार को साजिद पाशा को बिलासपुर मार्ग स्थित पीरानी के बाग के पास से पकड़ लिया गया। 

अस्पताल सील और कुर्की नोटिस

साजिद पाशा के फरार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके ग्रीन सिटी अस्पताल को सील कर दिया था। कुर्की का नोटिस जारी करने के बाद पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया था। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि साजिद पाशा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें