रेलवे बोर्ड के आदेश पर मुरादाबाद मंडल की चार और पैसेंजर ट्रेनों को एक अगस्त से बहाल किया गया है। इनका संचालन लॉकडाउन के बाद से बंद था।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक (04357-58) मुरादाबाद-नजीबाबाद-मुरादाबाद, (04349-50) मुरादाबाद-दिल्ली-मुरादाबाद और (04361-62) हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार के साथ एक अन्य (04363) हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर का संचालन शुरू एक अगस्त से शुरू हो रहा है।
रेलवे ने इन ट्रेनों पर भी स्पेशल का टैग लगाकर चलाएगा, यानी यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन के लिए भी एक्सप्रेस का किराया चुकाना होगा। नजदीकी स्टेशन का टिकट भी तीस रुपये से कम में नहीं मिलेगा। यात्रियों की लगातार मांग के बाद भी रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में पुराना किराया लागू नहीं कर रहा है। मंडल और जोनल स्तर के अधिकारी इस मामले पर रेलवे बोर्ड के अधिकारों का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते रहे हैं।