मुरादाबाद सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, संभल जनपद के केलादेवी थानाक्षेत्र में कमालपुर निवासी छोटे लाल (35) शनिवार सुबह अपनी भतीजी कमला को तीज पर बुलाने के लिए उसके घर उजीरपुर गया था। देर शाम करीब छह बजे वह बाइक से कमला को लेकर लौट रहा था। संभल के धनारी थाना क्षेत्र इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजी घायल हो गए थे। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान छोटे लाल की मौत हो गई। पाकबड़ा थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। ब्यूरो