कश्मीर में रहने वाली बहन को कॉल कर अंकित तिवारी (24) ने कहा बहुत परेशान हूं बहन... मरने जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने फोन ऑफ कर लिया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परेशान बहन ने उसके दोस्त सचिन चौधरी को घर पर भेजा तब तक अंकित फंदे पर झूल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम को माैके से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग है।
सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा कि मैं जो कर रहा हूं, अपने मन से कर रहा हूं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे जाने के बाद मेरे जितने भी रुपये हैं, वह मेरी मां को दे दिए जाएं। मैं चाहता हूं कि मेरा परिवार हमेशा खुश रहे। भैया मम्मी का हमेशा ध्यान रखना। मैं साथ नहीं दे पाऊंगा। उसके लिए सभी से माफी मांगता हूं।
हो सके तो मेरा अंतिम संस्कार अयोध्या में ही करना। मैं वहीं रहना चाहता हूं। अगर अगला जन्म मिले तो मुझे मेरी मां ही मिलें। मेरी मां बहुत प्यारी हैं। सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा कि मैं कानून के रखवालों से कहना चाहता हूं कि लड़कों को समझो, हर लड़का गलत नहीं होता है। अंत में लिखा... मैं जहां भी रहूं, तुम्हारे साथ रहूं।
ज्ञानलक्ष्मी ने बताया कि वह रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी चली गईं थीं। तब अंकित घर में ही मौजूद था। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं लग रही थी। रोते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जरा सा भी अंदाजा होता कि बेटे कोई परेशानी है तो वह घर में रहतीं और बेटे की जान बचा लेतीं। बेटे की माैत से बेहाल ज्ञानलक्ष्मी के आंसू थम नहीं रहे हैं।