फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कुंदरकी में जच्चा-बच्चा की मौत, झोलाछाप ने कराई थी डिलीवरी, मां-बेटे के शव देख परिजनों की निकली चीख

Sun, 09 Feb 2025 05:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी

सार

कुंदरकी डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों के हंगामे के बाद झोलाछाप और कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
कुंदरकी की जच्चा- बच्चा की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला में अपंजीकृत अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया तो महिला झोलाछाप और कर्मी भाग निकले। पुलिस ने मां बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम इमरतपुर सिरसी निवासी मजदूर राहुल सैनी की पत्नी पूजा गर्भवती थी।

विज्ञापन


शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला स्थित अलशिफा अस्पताल में आया था। तभी महिला झोलाछाप ने उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया। बताया कि डिलीवरी का समय हो गया। इसके बाद शाम में ही डिलीवरी करा दी जिसमें उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।

इसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह पूजा (22) ने भी दम तोड़ दिया। मां बेटे की मौत होने पर पीड़ित परिजनों ने कोहराम मचा गया। वहीं पीड़ित परिजनों झोलाछाप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और मां बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन


महिला के पति राहुल सैनी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। वहीं कुंदरकी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सौरभ बरतरिया, डॉक्टर नवल किशोर और वार्ड बॉय अमित शुक्ला आदि की स्वास्थ्य टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित अलशिफा अस्पताल को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें