गंभीर अपराधों में नाबालिगों का शामिल होना चिंजाजनक है। शुरुआत में मां-बाप बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण ऐसे परिणाम सामने आते हैं। लोगों को बच्चों को मोबाइल देने के साथ उसकी निगरानी भी करनी चाहिए। - कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी
अगर कोई बच्चा घर या स्कूल में अपने से छोटे बच्चे को परेशान करता तो ऐसे बच्चों की काउंसिलिंग करानी चाहिए। समय रहते बच्चे पर ध्यान दिया जाएगा तो वह बड़े अपराध की ओर नहीं बढ़ेगा। - डॉ. दिशांतर गोयल, मनोचिकित्सक
पुलिस जल्द कोर्ट में दाखिल करेगी चार्जशीट
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में विवेचना पूरी करने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।