फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मामा-भांजी को डंपर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, पुलिस भर्ती परीक्षा देकर जा रहे थे घर

Mon, 08 Jun 2026 07:14 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजी की मौत हो गई। पूजा रामपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा-भांजी की जान गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थानाक्षेत्र में दलतपुर-अलीगंज मार्ग पर कांकरखेड़ा लिंक मार्ग के मोड़ पर डंपर से बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा राम सिंह और भांजी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर दौड़ाकर भाग गया। हादसे के समय रामसिंह रामपुर में पूजा की सिपाही भर्ती परीक्षा दिलाने के बाद घर लौट रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डिलारी क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी ज्ञानकी प्रसाद की बेटी पूजा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद के लिए आवेदन किया था। सोमवार को पहली पाली में रामपुर में पूजा की परीक्षा थी। पूजा के मामा राम सिंह का घर भगतपुर के कांकरखेड़ा में हैं।

कांकड़खेड़ा से रामपुर की दूरी कम है इस लिए एक दिन पहले ही पूजा अपने मामा के घर आ गई थी। सोमवार की सुबह राम सिंह अपनी भांजी को बाइक से लेकर रामपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। सोमवार दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त हो गई थी। इसके बाद मामा-भांजी बाइक से कांकरखेड़ा लौट रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2.30 बजे इनकी दलपतपुर-अलीगंज मार्ग से कांकरखेडा लिंक मार्ग के मोड़ पर पहुंची। इसी दौरान बजरफुट उतार कर लौट रहे डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े लेकिन चालक डंपर लेकर भाग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से डंपर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

बाइकों से किया डंपर का पीछा, पकड़ में नहीं आया
दुर्घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर राम सिंह का गांव हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण आ गए और उन्होंने बाइकों से काफी दूर तक डंपर का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें