फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, सोशल मीडिया में वायरल

Wed, 26 Oct 2022 09:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,मुरादाबाद

सार

मैनाठेर थाने में दर्ज कराए केस में ग्रामीण ने बताया है कि उसका 13 वर्षीय बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। उसके साथ गांव के ही कुछ लड़कों ने कुकर्म  किया है। इन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी है। उसने गांव के ही कई लड़कों के मोबाइल पर वीडियो देखी। पूछताछ में बेटे ने भी बताया कि गांव के ही आठ लड़के दो माह से कुकर्म करते चले आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मैनाठेर थानाक्षेत्र में कक्षा छह के छात्र से आठ लड़कों ने सामूहिक कुकर्म किया। आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक पीड़ित को ब्लैकमेल किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस घटना की जानकारी हो सकी। मैनाठेर पुलिस ने केस दर्ज कर दो नाबालिग भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मैनाठेर थाने में दर्ज कराए केस में ग्रामीण ने बताया है कि उसका 13 वर्षीय बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। उसके साथ गांव के ही कुछ लड़कों ने कुकर्म  किया है। इन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी है। उसने गांव के ही कई लड़कों के मोबाइल पर वीडियो देखी। पूछताछ में बेटे ने भी बताया कि गांव के ही आठ लड़के दो माह से कुकर्म करते चले आ रहे हैं। इसके साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे और बार-बार बुलाकर कुकर्म रहे थे, जिससे वह भयभीत हो गया और किसी को भी नहीं बता सका।

पुलिस ने पीड़ित छात्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि आठ लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें दो नाबालिग भाई भी शामिल हैं। बुधवार को मैनाठेर पुलिस ने बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया, जहां दोनों को राजकीय  संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें