मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरी गांव में विवाहिता ने विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी अलका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। चार माह पहले अलका की शादी डिडौरी निवासी जयवेंद्र उर्फ नन्हें से हुई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरी गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता ने शादी के साढ़े चार माह बाद खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर निवासी रामपाल की बेटी अलका (23) की शादी 18 फरवरी 2025 को डिडौरी गांव निवासी फर्म कर्मी जयवेंद्र उर्फ नन्हें के साथ हुई थी।
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे अलका ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीखपुकार सुनकर परिजन कमरे में आ गए। किसी तरह उसके कपड़ों में लगी आग को बुझा तो लिया लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।
विज्ञापन
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह नौ बजे अलका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिवार व मायके वालों के बयान दर्ज किए।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही अलका ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।