फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में परिवार तबाह: बहन की ननद से किया प्रेम विवाह.. नौ साल बाद सुसराल गया, कहासुनी में बहनोई ने मार डाला

Tue, 31 Oct 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली से नौ साल बाद अशरफ पत्नी के साथ मैनाठेर आया था। इस बीच उसकी बहनोई मारूफ से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर मारूफ से अशरफ की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के मैनाठेर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र के तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार में बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर बहनोई की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी मारूफ को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उधर, दिल्ली के खजूरी स्थित कब्रिस्तान में अशरफ उर्फ गुड्डू के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। गुस्से में मारे गए चाकू से दो परिवार तबाह हो गए हैं। 

नौ साल पहले गुड्डू ने शाइस्ता से किया निकाह 

दिल्ली पूर्वी के खजूरी खास निवासी अशरफ उर्फ गुड्डू की बहन शबनम की शादी 23 साल पहले मैनाठेर के तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार निवासी ट्रक चालक मारूफ के साथ हुई थी। इसके बाद गुड्डू का अपनी बहन शबनम घर के आना जाना शुरू हो गया था। इसी बीच गुड्डू और मारूफ की बहन शाइस्ता के बीच दोस्ती हो गई थी। करीब नौ साल पहले गुड्डू ने शाइस्ता से प्रेम विवाह कर लिया था।

गुड्डू को देखकर साले मारूफ ने नाराजगी जताई

शनिवार शाम दिल्ली से गुड्डू अपनी पत्नी शाइस्ता को लेकर ससुराल आया था। घर में गुड्डू को देखकर साले मारूफ ने नाराजगी जताई थी। रविवार सुबह सात बजे साले बहनोई में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान मारूफ ने गुड्डू के पेट में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी साले मारूफ ने थाने में पहुंचकर सरेंडर किया था।

 

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उधर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए और गुड्डू के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया है। हत्यारोपी की पत्नी शबनम भाई गुड्डू के दफन में शामिल हुई, जबकि साथ में गुड्डू की पत्नी शाइस्ता भी ससुराल में पहुंच गई है।

गाली देने पर मारूफ ने कर दी थी हत्या

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी मारूफ ने बताया कि शनिवार रात में अपने घर में बहन शाइस्ता और उसके पति अशरफ उर्फ गुड्डू को देखकर नाराज हो गया था। उस समय लोकलाज की वजह से मैंने कुछ नहीं कहा। रविवार सुबह में जब आपस में बातचीत हो रही थी तो शाइस्ता पैतृक जमीन में हिस्से की मांग करने लगी। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया था। इसी बीच शाइस्ता का पति अशरफ उर्फ गुड्डू गाली-गलौज करने लगा। साथ ही मारने के लिए बढ़ा। तब मैंने उसके पेट में चाकू मार दिया था।

भाई की हत्या पर शबनम को सुनने पड़ रहे हैं ताने

हत्यारोपी मारूफ की पत्नी शबनम जब दिल्ली अपने सगे भाई अशरफ उर्फ गुड्डू की दफीने में शामिल होने के लिए गई तो वहां पर गुड्डू की मौत पर महिलाओं ने उसको ताने दिए। कहा कि तेरे पति ने गुड्डू को मार दिया, जबकि उसने अपनी बहन शाइस्ता को क्यों नहीं मारा। यह सब कुछ तेरे सामने कैसे हो गया। वह महिलाओं के तानों के जवाब नहीं दे सकी। गमजदा शबनम ने एक तरफ भाई को खो चुकी है तो दूसरी तरह हत्या में उसका पति जेल जा चुका है।

अब कहां रहेगी शाइस्ता

पति अशरफ उर्फ गुड्डू की हत्या के बाद शाइस्ता सदमे में है। इस समय वह दिल्ली में अपने पति के दफन में शामिल हुई है। सुहाग उजड़ जाने पर शाइस्ता के सामने आगे की जिंदगी की गुजर बसर के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शाइस्ता अब ससुराल में रहेगी या फिर अपने मायके में रहेगी, यह सवाल उठ रहा है।

 

वहीं शबनम का हत्यारोपी पति मारूफ जेल जा चुका है। उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें चार बेटी और एक बेटा है, जिनकी गुजर बसर के लिए शबनम को आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। प्रतिशोध की एक घटना ने दो परिवार के सामने संकट खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें