फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Lok Sabha seat: कोई मान रहा उपचुनाव तय... किसी ने आंकड़ों के साथ दौड़ाई साइकिल, रोज बन रही नई सरकार

Sat, 01 Jun 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन लगातार नजदीक आते जा रहे हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद में भी हार-जीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन दिनों हर गली-मोहल्ले में चुनाव परिणाम की ही बात हो रही है।  
विज्ञापन
मुुरादाबाद में चुनाव पर चर्चा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम बेशक चार जून को घोषित होगा लेकिन लोगों ने अपने दिमाग में प्रत्याशियों के जीत के समीकरण बैठा लिए हैं। कोई 22 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की जीत बता रहा है तो कहीं बाहरी होने की बात से इतर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के बेहतर चुनाव प्रचार, वैश्य व मुस्लिम वर्ग में मजबूत पकड़ की पैरवी की जा रही है।

विज्ञापन


यह माहौल शुक्रवार को शहर में अलग-अलग चाय की दुकान पर बैठक करने वाले लोगों के बीच दिखा। लोग चुनाव परिणाम पर चर्चा कर रहे थे। सिविल लाइंस साकेत कॉलोनी के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठे सतीश शर्मा बोले कि मुरादाबाद में बीजेपी का वोट बैंक मजबूत है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथों के पोलिंग प्रतिशत के हिसाब से अनुमान लगाया है, भाजपा 20 से 22 हजार वोटों से जीत रही है। वहीं उनकी बात को काटते हुए अहमद बोले की रुचिवीरा ने बेहतर चुनाव लड़ा है। वैश्य समाज व मुस्लिमों में उनकी अच्छी पकड़ रही। भाजपा की जीत इतनी आसान नहीं है।
विज्ञापन


तभी मेहुल अग्रवाल बोल पड़े कि सपा प्रत्याशी बाहरी हैं, उन्हें यहां कौन जानता है। मुरादाबाद में उपचुनाव तय है। इसी बीच देव्यांश बोले कि भाजपा ने अपना अगला प्रत्याशी भी तय कर लिया है। उन्हें रोकते हुए अनुज ने कहा कि सब्र करो भाई चुनाव के नतीजे तो आने दो। सारी स्थित खुद ब खुद साफ हो जाएगी। 

बीएसएनएल कार्यालय के पास दोपहर 12:34 बजे 

पर्वतीय टी-स्टॉल पर हाथ में चाय का कुल्हड़ लिए पुराने पेड़ के नीच लोगों की बैठक जमी थी। गर्मी के बीच लोग चुनावी तापमान की चर्चा करते नजर आए। इनमें कुछ रेलकर्मी व कुछ निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग शामिल थे।

कुलदीप ने कहा कि सीधी टक्कर भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के बीच है। बसपा कहीं लड़ाई में नजर नहीं आई। तभी ब्रिजेश ने कहा कि सपा में टिकट को लेकर इस बार अंदरूनी कलह हुई है। इसका असर परिणाम में दिख जाएगा।

मनोज ने कहा कि मुरादाबाद में दलित व मुस्लिम निर्णायक हैं। सपा प्रत्याशी ने दोनों वर्गों में बेहतर प्रचार किया है। देहात, कांठ व शहर विधानसभा में सपा का प्रचार ज्यादा बेहतर था। इसका असर भी देखने को मिलेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

मतगणना अब 30 राउंड में की जाएगी
मुरादाबाद जिले में मतगणना को 30 राउंड तक करने के लिए जिला प्रशासन ने आयोग को प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चार जून को मंडी समिति में मतगणना की जाएगी।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल और एक एआरओ का टेबल होगा। एक टेबल पर चार सुपरवाइजर, मतगणना सहायक सहित चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। मतदेय स्थलों के अनुसार गिनती के लिए  36 राउंड तय किया गया था।

अब जिला प्रशासन ने मतगणना को 30 राउंड में ही समाप्त करने के लिए अलग टेबल लगाने का सुझाव दिया था।  चुनाव आयोग ने इस सुझाव को स्वीकार कर लिया है।

अब कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 30 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए दो दिन में ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें