क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा तेंदुओं का आतंक
कांठ क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। 16 सितंबर को कांठ के गांव रामसराय भंकरी में भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। इससे पहले 24 अगस्त को भी वन विभाग ने रामसराय से तेंदुए को पकड़ा था। पकड़े गए दोनों तेंदुए फिलहाल डियर पार्क में हैं और उन्हें कहां छोड़ा जाएगा, इस पर विचार चल रहा है।
भरतपुर में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी एहतियात के तौर पर वन विभाग का कैंप जारी है। वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी एक पिंजरा भरतपुर में लगा है। इसके अलावा कांठ तहसील के सलेमपुर, पाइंदापुर, समंदपुर बुनियादपुर, शाहपुर अब्दुलबारी, दयानाथपुर और कासमपुर जैसे अन्य गांवों में भी पिंजरे लगाए गए हैं। 16 सितंबर की शाम छात्र रविकांत रॉय और विशेष रॉय ने भी सदरपुर से लौटते समय रास्ते में तेंदुआ देखा था।