महिला साथी शबनम के साथ मिलकर देता था घटना को अंजाम
पुलिस का कहना है कि आरोपी आसिफ महिला शबनम के साथ मिलकर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता है। यदि कोई यात्री उसकी बातों में नहीं आता था तो महिला का सहारा लेकर उससे बातचीत बढ़ाने की कोशिश की जाती थी। दोनों में से किसी एक के झांसे में यात्री फंस जाता था और नशा देकर उसका सामान दोनों आरोपी लूट लेते थे। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य थानों से उसका रिकॉर्ड जुटा रही है।
छह गिरोह के साथ मिलकर काम है आरोपी
करीब एक साल पहले अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में जहरखुरान गिरोह ने तीन लोगों को नशीली चाय पिलाकर लूट लिया था। मुख्य आरोपी सूरज साहू व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी आसिफ के तार इस गिरोह से जुड़े थे।
इसके अलावा यूपी समेत अन्य राज्यों में ट्रेनों में जहरखुरानी को अंजाम देने वाले पांच गिरोह के साथ आसिफ के संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी आउटर पर रुककर ट्रेनों के धीमी होने का इंतजार करते हैं। वहीं से उसमें चढ़कर यात्रियों को लूट लेते हैं।
जहरखुरानी के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कारण एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। मुठभेड़ के दौरान उसके साथ कोई और भी था लेकिन अंधेरे का कारण संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया है, जल्द ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवी दयाल, सीओ जीआरपी