फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में मर्डर: कटघर में पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव, फोरेंसिक टीम मौके पर

Tue, 03 Oct 2023 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि मजदूर की हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक तौर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर में हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में मजदूर श्याम लाल (52) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव रामगंगा नदी किनारे मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मजदूर श्याम लाल कटघर के गुलाबबाड़ी में रहता था और वह अविवाहित था।

विज्ञापन


सोमवार रात वह बिना बताए चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह मंदिर में सफाई करने वाला छोटे लाल पहुंचा तो उसने देखा कि झाड़ियों में शव देखा। इसके बाद पड़ोस के लोग और पुलिस पहुंच गई। श्याम लाल के चेहरे और शरीर पर पत्थर से हमले के कई निशान मिले हैं।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

किसान पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

डिलारी थाना क्षेत्र के नगला ताहर में रामलीला देखने के दौरान हुए विवाद में किसान पर आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव नगला ताहर में रामलीला का आयोजन चल रहा है।

विज्ञापन


रात में  किसान पंकज भी रामलीला देखने गया था। इसी दौरान गांव निवासी विनोद कुमार से उसका विवाद हो गया था। कुछ वक्त तो ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। कुछ देर बाद विनोद लेकर आ गया और उसने पंकज पर हमला कर दिया। जिसमें पंकज घायल हो गया।

इस घटना से रामलीला देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। ले गए और भर्ती करा दिया। तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें