मूंढापांडे थानाक्षेत्र में फर्मकर्मी सुमित की हत्या उसके ही दोस्त आकाश ने पेपर कटर से गला रेतकर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मीडिया प्रभारी आकाश को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
पुलिस का दावा है है कि हत्यारोपी ने सुमित को अपनी बाइक पर बैठा लिया था। रास्ते में सुमित ने बाइक दिला दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुमित ने उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। जिससे गुस्साए आकाश ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया था।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 11 जनवरी की सुबह मूंढापांडे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मूंढापांडे निवासी सुमित कुमार का शव पड़ा मिला था। सुमित 10 जनवरी की सुबह अपने घर से फर्म में काम करने गया था। इसके बाद से वह लापता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसका गला भी रेत दिया गया था। जांच में पुलिस को एक फुटेज मिली जिसमें सुमित किसी की बाइक पर बैठकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक और युवक की तस्दीक की।
जिससे पता चला बाइक मूंढापांडे में सुमित के पड़ोस में रहने वाला आकाश चला रहा था। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने सच्चाई उगल दी।
उसने बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे हनुमान मूर्ति तिराहे के पास से गुजर रहा था तो सुमित ने उसकी बाइक रुकवा ली थी। सुमित मूंढापांडे जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गया था। रास्ते में नशे की हालत में होने के कारण सुमित कई बार बाइक से गिरने से बचा था।
एक बार बाइक ट्रक के नीचे आने से बची थी। सुमित से हिलने से मना किया तो वह जबरन बाइक हिलाने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। सुमित ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास रुक ली और पेपर कटर से सुमित पर हमला कर दिया था।
हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पेपर कटर और सुमित का मोबाइल बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार को सुमित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।