फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटते ही लगा जाम, दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने लगे छोटे-बड़े वाहन

Mon, 28 Aug 2023 10:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रूट डायवर्जन की पाबंदियां समाप्त होते ही होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर रोके भारी वाहन दौड़ने शुरू हो गए। नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में वाहन एकत्र हो गए जिससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू किए गए रूट डायवर्जन की पाबंदियां सोमवार शाम को हट गई। इसके बाद दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे पर कई जगहों पर जाम लग गया था। लोगों ने सर्विस रोड से वाहन निकालने की कोशिश की तो वहां भी गाड़ियां फंस गई। रात नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया।

विज्ञापन


सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आए। जिस कारण बृहस्पतिवार से हाईवे पर रोडवेज की बसें और भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद भारी वाहनों को बदले मार्गों से गुजारा जा रहा था।

शुक्रवार शाम छह बजे से हाईवे को नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद दोनों साइडों में छोटे बड़े वाहनों का संचालन बंद दिया गया था। सोमवार सुबह 8 बजे दोपहिया और कारों समेत छोटे वाहनों के लिए मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड खोल दी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा शाम छह बजे के बाद दोनों साइडों पर छोटे-बड़े वाहनों के संचालन के लिए खोल दी गई। रूट डायवर्जन की पाबंदियां समाप्त होते ही होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर रोके भारी वाहन दौड़ने शुरू हुए। नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में वाहन एकत्र हो गए जिससे लंबा जाम लग गया।

इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके अलावा पाकबड़ा क्षेत्र में भी हाईवे पर जाम लगा। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें