फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहाड़ों की ठंड से ठिठुर रहा मुरादाबाद, अब दिन में भी हो रही गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा से मुरादाबाद में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा से धूप की तपिश बेअसर साबित हो रही है। शाम ढलते ही शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 78 फीसदी थी, जो शाम को 49 फीसदी रही। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सुबह हवा की गति धीमी रहती है, इसलिए हल्का कोहरा आ रहा है। आने वाले दिनों में रात के साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें