फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो हवालात में कटेगी रात, कैमरों से निगरानी, पुलिस की लगाई गई ड्यूटी

Sun, 31 Dec 2023 03:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि नशे में हुड़दंग करने के वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कॉलोनियों में भी गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में नए साल के मौके पर सजा शहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस नकेल कसेगी। हंगामा और हुड़दंग मचाने वाले किसी भी चौराहे से बचकर निकल नहीं पाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा कॉलोनी और मोहल्लों में भी पुलिस गश्त करती रहेगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन


शहर में किसी भी मोहल्ले या चौराहे पर भीड़ नजर आएगी तो उस क्षेत्र की पुलिस को कंट्रोल रूम से ही अलर्ट कर दिया जाएगा। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शहर में पीली कोठी चौराहा, फव्वारा चौक, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार चौक, डिप्टी गंज चौराहा, टाउन हाल, मानसरोवर कॉलोनी गेट पर चेकिंग होगी। 

 

इसके अलावा गांगन तिराहा, संभल चौराहा , कांठ रोड पर पीएसी तिराहा, किला तिराहा, रामगंगा विहार, लाइनपार प्रकाश नगर चौराहा, मंडी गेट, जयंतीपुर, करूला और कोहिनूर तिराहा, टीपी नगर तिराहा समेत शहर में 50 से ज्यादा जगह चेकिंग चलेगी। सभी थाना प्रभारी और सीओ अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। इसके अलावा यूपी डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्क किया गया है।

लगेगा 10 हजार का जुर्माना

 

टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में यातायात पुलिस ने चेकिंग के लिए 10 टीमें बनाई हैं। सभी टीमों के पास ब्रीथ एनालाइजर मशीन रहेगी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को चेक किया जाएगा। 30 एमजी अल्कोहल की मात्रा पाए जाने पर कोई चालान नहीं किया जाएगा। अगर अल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा को क्रॉस यानी 31 एमजी या उससे अधिक मिलेगी तो एमवी एक्ट में वाहन का चालान किया जाएगा।

जिस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित है। वाहन में कोई दूसरा व्यक्ति होगा और उसने शराब का सेवन नहीं कर रखा होगा तो ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर उसे या उसके परिवार के अन्य सदस्य को वाहन दे दिया जाएगा। वरना वाहन को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अगर यातायात की कार्रवाई में चालक या उसके साथ मौजूद किसी व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा डालने या पुलिसकर्मियों से अभद्रता की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यातायात पुलिस की एक टीम कांठ रोड पर पीलीकोठी चौराहे से अगवानपुर चौराहे तक, दूसरी टीम फव्वारा चौक से दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट तक और एक टीम फव्वारा चौक से रामपुर रोड पर काशीपुर तिराहे तक गश्त करती रहेगी और ब्रीथ एनालाइजर से चेक करती रहेगी। 

15 ने मांगा बार का लाइसेंस

मुरादाबाद। लोगों ने नए साल के जश्न के लिए बड़ी तैयारियां की हैं। पुलिस या आबकारी विभाग की टीम रंग में भंग न करे। इसके लिए लोगों ने एक दिन के लिए बार का लाइसेंस भी दिया है। अब तक 15 लोगों ने आबकारी विभाग में आवेदन कर बार लाइसेंस का लाइसेंस मांगा है। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि लोगों ने होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, मैरिज हाल और पार्क के लिए बार के लिए आवेदन किया है।

अब तक 15 लोग आवेदन कर चुके हैं। रविवार को भी लोग आवेदन कर बार का लाइसेंस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई बिना लाइसेंस के शराब पिलाता पकड़ा गया तो उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा शराब भी जब्त कर ली जाएगी।

 

रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक शराब और बीयर की दुकानें खुली रहेंगी। इस बार शासन की ओर से 31 दिसंबर तक 11 बजे तक दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 153 देसी शराब की दुकानें, 60 अंग्रेजी, एक मॉडल शॉप और दो प्रीमियम रिटेल और सात भांग की दुकानें हैं। ब्यूरो

शहर में चल रहे हुक्का बार

शहर में हुक्का बार चल रहे हैं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। सिविल लाइंस क्षेत्र में कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एक हुक्का बार पर कार्रवाई की थी। कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से हुक्का बार चलाने वाले सक्रिय हो गए हैं।

इसके बाद दूसरे लोगों ने इस धंधे को शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस और मझोला क्षेत्र में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कहीं हुक्का बार संचालित होता मिला तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें