फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पति का आगरा निवासी युवती से चक्कर, शिक्षिका पत्नी को कर रहा प्रताड़ित, पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 02:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला क्षेत्र की एक शिक्षिका ने पति, सास और दो ननद के खिलाफ मारपीट व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षिका का आरोप है कि उसके पति का एक युवती से प्रेम संबंध है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने अपने पति, दो ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता ने बताया कि पति प्रेमिका के चक्कर में उसके साथ मारपीट करता और पीड़ित कर रहा है। पीड़ित शिक्षिका ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2020 को संभल के नवादा सरायतरीन क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह कुंदरकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति, ननद और सास उसके साथ अभद्रता करते हैं। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी। महिला का दावा है कि अमरोहा में रहने वाली आगरा निवासी युवती से उसके पति के संबंध है।

प्रेमिका के चक्कर में पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। पति उसे और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं है। आरोप है कि 28 अक्तूबर को शिक्षिका की सास और ननद उसके कमरे में आईं और गाली गलौज कर मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और दो ननद पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह पर केस
दूसरे मामले में डिलारी के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव  निवासी सुशांत कुमार के साथ 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसके बाद से दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति सहित ससुरालियों नें उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

14 फरवरी 2025 को एक पुत्री को जन्म दिया उसके उपरांत उनके तेवर बिगड़ गए। 20 लाख रुपये नकद व एक चौपहिया वाहन की मांग करने लगे। इसी बीच देवर पर भी गंभीर आरोप लगाए। ननद पर खाना बनाते हुए चूल्हे में धक्का देने व पति पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सुशांत कुमार ,महेन्द्र सिंह, कमलेश देवी, निशांत चौधरी, अर्चना व अनुराग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें