दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह पर केस
दूसरे मामले में डिलारी के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी सुशांत कुमार के साथ 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसके बाद से दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति सहित ससुरालियों नें उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
14 फरवरी 2025 को एक पुत्री को जन्म दिया उसके उपरांत उनके तेवर बिगड़ गए। 20 लाख रुपये नकद व एक चौपहिया वाहन की मांग करने लगे। इसी बीच देवर पर भी गंभीर आरोप लगाए। ननद पर खाना बनाते हुए चूल्हे में धक्का देने व पति पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सुशांत कुमार ,महेन्द्र सिंह, कमलेश देवी, निशांत चौधरी, अर्चना व अनुराग के खिलाफ केस दर्ज किया है।