मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर एक रोडवेज बस के ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार छात्र मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर बस को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की दोपहर मुरादाबाद के पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सहारनपुर के लिए चली थी।
विज्ञापन
अगवानपुर में एक दूसरी रोडवेज बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगवानपुर में एक दूसरी रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बसों में रेस लग गई। पीतलनगरी डिपो की बस जब छजलैट थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित शुक्ला की पुलिया के पास पहुंची तो ओवरटेक के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।
चालक उसे नियंत्रण में कर पाता इससे पहले बस एक सड़क किनारे खड़े एक ठेले में टक्कर मारकर सामने से आ रही बाइक को रौंदती हुई सड़क किनारे खाई में उतरकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार बीएससी के छात्र मोहित कुमार (28) पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी आवी हफिजपुर की मिलक थाना कांठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका तहेरा भाई दीपक कुमार पुत्र वीपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी के साथ ठेके के पास खड़ी बिहार निवासी महिला दुलारी सहित बस में सवार शिवओम पुत्र अमरनाथ, श्रवण पुत्र भोला प्रसाद निवासी अजदीपुर थाना नियाना जिला शामली समेत करीब 20 यात्री भी चोटिल हो गए।