फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन: आज और कल शहर में नहीं घुसेंगी रोडवेज बसें और भारी वाहन, जन्माष्टमी पर पुलिस ने लागू किया प्लान

Wed, 06 Sep 2023 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से रात दो बजे तक नो एंटी रहेगी। शहर में आने वाले भारी वाहनों को एंट्री प्वाइंटों पर ही रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में जन्माष्टमी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ ही रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू की है। बुधवार और बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से देर रात दो बजे तक रोडवेज की बसें समेत भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज की बसें अस्थायी बसें तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी। भारी वाहनों को शहर के एंट्री प्वाइंटों पर ही रोक दिया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जन्माष्टमी के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से रात दो बजे तक नो एंटी रहेगी।

सामान्य दिनों में नो एंट्री का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक रहेगा, लेकिन इन दो दिनों नो एंट्री का समय सुबह छह बजे से रात दो बजे तक रहेगा। इसके अलावा माल गोदाम से चलने वालने माल वाहक वाहनों का प्रवेश छह और सात सितंबर को शाम पांच से दो बजे तक रहेगा।

यह है डायवर्जन प्लान

  • कांठ रोड से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नई तहसील तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
  • बिलारी, संभल व दिल्ली रोड से आने वाली प्राइवेट व रोडवेज की बसें ट्रांसपोर्ट नगर के आजाद नगर तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
  • ठाकुरद्वारा, काशीपुर, स्वार, टांडा रोड से आने वाले भारी वाहन और प्राइवेट बसें काशीपुर तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
  • रामपुर बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें हनुमान मूर्ति तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें