फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर में गन्ना लदे वाहनों से मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लगा जाम

Sat, 11 Jan 2025 08:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को गन्ना लदे ट्रक और बड़े-बड़े ट्रैक्टर-ट्राॅलों के गुजरने से नगर से होकर गुजर रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग दिन भर जाम से जूझता रहता है। वहीं बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्राॅले यातायात को बाधित करते रहे हैं।
विज्ञापन

कांठ नगर में दिनभर जाम की स्थित रहती है। गन्ना लदे वाहन इस जाम को और बढ़ा देते हैं। दिनभर ओवरलोड गन्ना वाहन नगर से होकर निकलते हैं। वहीं रोडवेज का बस स्टैंड बन चुका है, लेकिन इसके बाद भी बसों को सड़क पर खड़ाकर यात्रियों को चढ़ाया उतारा जाता है। जिससे यातायात बाधित होता रहता है। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति निजी बस स्टैंड, पेट्रोल पंप तिराहा, गांधी आश्रम चौराहा, मुर्गा मार्केट, बेगमपुर तिराहा पर रहता है। गांधी आश्रम चौराहा पर एक ओर फड़ ठेले वाले तो दूसरी ओर ई-रिक्शा आदि जाम लगाए रहते हैं। शुक्रवार को भी कांठ नगर में गन्ना लदे वाहनों के कारण पूरा दिन वाहनों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। जाम में रेंग-रेंग कर वाहनों के चलने से पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पुलिस और प्रशासन जाम की इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें