बढ़ी वारदातों पर हटाए गए थाना प्रभारी
छजलैट थाना क्षेत्र में दो पक्षों में फायरिंग, भाजपा पार्षद के भतीजे की हत्या और मार्शल आर्ट के नेशनल की खिलाड़ी से कथित मुठभेड़ की शिकायत एडीजी और शासन तक पहुंची तो छजलैट थाने के प्रभारी विजेंद्र सिंह राठी को हटा दिया गया। उनकी जगह संजय पांचाल को छजलैट थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
छजलैट थाना प्रभारी रहे विजेंद्र राठी ने 21 फरवरी 2025 की ओर से छजलैट थाने में मुठभेड़ का केस दर्ज कराया गया था। जिसमें अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी रचित सिद्धू को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में रचित की कार भी बरामदगी दिखाई थी। इसके बाद रचित ने एडीजी बरेली और शासन में शिकायत की थी।