फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट एडवाइजरी काउंसिल में मुरादाबाद को दी गई तवज्जो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट एडवाइजरी काउंसिल में मुरादाबाद मंडल को काफी अहमियत दी गई है। जिले के रहने वाले अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. अहमद को काउंसिल का सह संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट एडवाइजरी काउंसिल का गठन कर दिया है। इसमें जिले के रहने वाले अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. अहमद को सह संयोजक बनाया है। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार 100 सदस्यीय काउंसिल में सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, प्रदीप जैन आदित्य, जफर अली नकवी, रामपुर जिले की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली सहित वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। काउंसिल में जिले के छह नेता काउंसिल के सदस्य बनाए गए हैं। इनमें पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, असद मौलाई, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, अरशद परवेज एडवोकेट एवं डॉ. मोहम्मद अल्लाह चौधरी पूर्व विधायक को शामिल किया गया है। यह काउंसिल उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत देने, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें