फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मझोला में युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर गन्ने से पिटाई, मौके पर लोग पहुंचे तो धमकी दे आरोपी फरार

Tue, 14 Nov 2023 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। उसका आरोप है कि बहन पर आरोपियों ने हमला कर उसे घायल कर लिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी और उसके साथी ने गन्ने से उसकी पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर लोग आए तो आरोपी उन्हें धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


20 वर्षीय पीड़ित युवती के भाई ने मझोला थाने में क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी विशाल और उसके साथी अरविंद उर्फ फास्टर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसका परिवार अनुसूचित जाति से है।

12 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे उसकी 20 वर्षीय बहन गन्ने के खेत से रोते हुए बाहर निकल रही थी। उसके पीछे पीछे विशाल हाथ में गन्ने लेकर उसे पीटते हुए आ रहा था। जिसे पीड़िता के चचेरे भाई और गांव के अन्य लोगों ने देखा था। इसी दौरान आरोपी पीड़िता के चचेरे भाई व अन्य लोगों को धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी भाभी को आपबीती सुनाई, जिसमें पीड़िता ने बताया कि विशाल ने उसके साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी के साथ उसका साथी अरविंद उर्फ फास्टर खेत के बाहर मौजूद रहा।

बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहकर उसे अपमानित भी किया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें