फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: फेसबुक से राजस्थान की युवती से दोस्ती, फिर होने लगी दोनों में बातें, ट्रांसपोर्टर के 32 लाख उड़ाए

Wed, 03 Dec 2025 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राजस्थान की युवती ने ट्रांसपोर्टर से दोस्ती कर 32 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक के जरिये राजस्थान की युवती ने मझोला के ट्रांसपोर्टर से दोस्ती कर 32 लाख रुपये ठग लिए। जयपुर और लंदन में लहंगा, साड़ी का शोरूम होने की बात बताते हुए अलग-अलग तारीखों में रकम खाते में जमा करा ली। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती हेमा रावत नाम की युवती से हो गई थी। इसके बाद उसने व्हाट्सएप नंबर ले लिया और बातचीत शुरू कर दी। युवती ने उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह राजस्थान के जयपुर सिटी की मानसरोवर कॉलोनी में रहती है और लहंगा, साड़ी का बड़ा शोरूम है।

एक शोरूम लंदन में है, जिसे चाचा चलाते हैं। युवती ने ट्रांसपोर्टर को लालच दिया कि ट्रेडिंग के जरिये कमाई कर सकते हैं। इसके बाद युवती ने अन्य युवक अभिषेक से बात कराई। अभिषेक ने कहा कि जितना लाभ मिलेगा उसका 30 प्रतिशन कमीशन देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ट्रांसपोर्टर राजी हो गया और उसने पहले दस हजार रुपये आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद हेमा, अभिषेक और नाजिया नाम की युवती ने अलग अलग खातों में 32 लाख 90 हजार 400 रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

इसके बाद आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर से कहा कि आपको अपनी रकम और मुनाफा लेना है तो 15 लाख रुपये और जमा करने होंगे। पीड़ित ने उन्हें बताया कि उसके पास जितना पैसा वह दे चुका है। इस रकम में भी उसने अपने पिता और रिश्तेदारों से उधार लेकर लगाई है लेकिन आरोपियों ने न रकम लौटाई और न ही मुनाफा दिया।

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट की धारा 66डी और बीएनएस की धारा 318 (4) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें