जोश और ऊर्जा से भरे खेल फुटबाल में मुरादाबाद की टीम का जलवा यूपी में कायम हो गया है। पहली बार मुरादाबाद की पुरुष वर्ग की सीनियर टीम ने स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया है। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 17 से 23 अक्तूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में मुरादाबाद की टीम अजेय रहे।
फुटबाल टीम के कोच सचिन ने बताया कि अपने मंडल की फुटबाल टीम ने जीत का सूखा खत्म किया है। 2016 के बाद टीम पहली बार फाइनल में पहुंची। फाइनल जीतने की उपलब्धि पहली बार मिली है। आरएसओ नरेश चंद यादव भी फुटबाल के खिलाड़ी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद लौटने पर 26 अक्तूबर को टीम का स्वागत सोनकपुर स्टेडियम में किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में मुरादाबाद के अलावा संभल व रामपुर के तीन-तीन व बिजनौर का एक खिलाड़ी शामिल है।
मो. फरमान (कप्तान), शुएब आलम, समर्पण वर्मा, गणेश, अमन स्वरूप अरोरा, अनस हुसैन, आदर्श कुमार शर्मा, मो. शादाब, मो. अहद, नावेद, हर्षित शर्मा, अर्पित, हार्दिक कन्नौजिया, निखिल प्रजापति, मॉरिस, अर्जुन भंडारी