फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे फर्मकर्मी, तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:28 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एयरपोर्ट भदासना के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे फर्मकर्मियों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में खेमपाल और सौरभ की मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक फर्म में ड्यूटी पर बाइक से जा रहे दो दोस्तों की बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डंपर से कुचलने से मौत हो गई। तीसरे साथी समेत दो अन्य घायल हुए हैं। आरोपी डंपर चालक वाहन को एक होटल के सामने खड़ी कर भाग निकला। हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एयरपोर्ट के पास हुआ।

विज्ञापन


एक फर्म में ड्यूटी के लिए तीन दोस्त खेमपाल (25) सौरभ (25) और सूरज (27) एक ही मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। एयरपोर्ट के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस पर चारों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रहे डस्ट लदे डंपर ने खेमपाल व सौरभ को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

तीसरा साथी सूरज गंभीर रूप से जख्मी है। वहीं दूसरी पर बाइक पर सवार रहमत (35) भी घायल हुआ है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले खेमपाल और सौरभ मूंढापांडे क्षेत्र के रजौडा कन्नरदेव गांव निवासी थे। तीसरा साथी सूरज भी इसी गांव का निवासी है।
विज्ञापन


तीनों काशीपुर तिराहा स्थित फर्म में काम करते थे और बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ही बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया। 

डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक खेमपाल के भाई सुमित की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से डंपर में डस्ट लादी गई थी। इस डंपर की रॉयल्टी रामपुर तक थी लेकिन मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे तक कैसे पहुंच गया, इसकी जांच की जाएगी।

दो साथियों के शव गांव पहुंचे तो सभी की आंखें हुईं नम
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्तों के शव बृहस्पतिवार की शाम रजौड़ा कन्नरदेव गांव पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं। परिजन और रिश्तेदार फूट फूट कर रोने लगे। गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूंढापांडे के रजौड़ा कन्नरदेव गांव खेमपाल और सौरभ ने नौ माह पहले फर्म में काम करना शुरू कर दिया था।

सौरभ और खेमपाल अपने साथी सूरज के साथ रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। अभी तीनों दोस्त फर्म भी नहीं पहुंचे थे कि उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में खेमपाल और सौरभ की मौत हो गई जबकि सूरज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस हादसे की सूचना गांव पहुंची चीख पुकार मच गई।

खेमपाल की मां रामवती रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही है। जिसको आसपास की महिलाओं संभाल रही थीं। पति की मृत्यु के बाद रामवती ने मजदूरी कर किसी तरह बच्चों की परवरिश की थी। बड़े भाई सुमित, बहन वर्षा, चीनू भी सुबक रही हैं। सौरभ के पिता वीरपाल, मां भावना, भाई देशपाल, जसवीर, बहन वेवी, सरोज बिलख रहे हैं। गांव स्थित श्मशान में अंत्येष्टि कर दी गई है।

तेज रफ्तार से दौड़ रहा था डंपर
मुरादाबाद। डंपर रफ्तार से दौड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को डंपर चालक देख नहीं पाया और उन्हें कुचलते हुए गुजर गया था।

हादसे के बाद जागा खनन विभाग, पांच डंपर सीज
लखनऊ दिल्ली हाईवे पर दौड़ रहे रामपुर राल्यटी के कंक्रीट बजरफुट लदे पांच डंपरों को खनन विभाग की टीम ने सीज किया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया के पास बृहस्पतिवार की दोपहर खनन विभाग के अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया। चेक रामपुर की राल्यटी वाले पांच डंपर सीज किए गए हैं। इन डंपरों को मूंढापांडे थाने में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रोक लगाई तो रामपुर के रास्ते जिले की सीमा में घुसा डंपर
अलीगंज- दलपतपुर मार्ग पर डंपरों के संचालन पर पुलिस ने रोक लगाई तो चालकों ने नया रास्ता निकल लिया। बृहस्पतिवार की सुबह मूंढापांडे क्षेत्र में जिस डंपर ने दो युवकों को कुचलकर मौत की नींद सुला दिया। वो डंपर भी बाजपुर चला था लेकिन रामपुर के रास्ते से मुरादाबाद जिले की सीमा में दाखिल हुआ था।

जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने अब रामपुर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही यहां से डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर- अलीगंज मार्ग पर पिछले दिनों डंपर की वजह से कई हादसे हुए थे। इस क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग पर डंपरों के संचालन को बंद कराने की मांग की थी।

पुलिस अधिकारियों ने इस मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही हो रहे हादसों का कारण जानने का प्रयास किया जाता था। जिसमें सामने आया था कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर, काशीपुर और हल्द्वानी से डंपर बजरी, बजरफुट और डस्ट लेकर मुरादाबाद की सीमा में घुस रहे हैं।

यह डंपर अलीगंज- दलपतपुर मार्ग पर भगतपुर थाना क्षेत्र में आने वाली नेफा चौकी के सामने से गुजर रहे थे। इसके अलावा कुछ डंपर बाजपुर रोड से टांडा कस्बे में होकर डूंगरपुर चौराहे से दलपतपुर में होते हुए दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पहुंच रहे थे। जांच पड़ताल के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस मार्गों पर डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी थी।

यहां रोक लगने के बाद डंपर चालकों ने बाजपुर से सीधे रामपुर के जरिये मुरादाबाद की सीमा में घुसना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह मूंढापांडे में जिस डंपर ने दो युवकों को कुचला था। वह डंपर भी रामपुर के जरिये ही मुरादाबाद की सीमा में पहुंचा था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि रामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रामपुर बॉर्डर भी बैरियर लगाकर डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें