फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : कॉलेज की फीस जमा करने के लिए छात्र बन गए वाहन चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

उन्होंने कॉलेज की पार्किंग से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छात्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा (मुरादाबाद) में कॉलेज की फीस जमा करने के लिए बीएससी नर्सिंग के दो छात्र वाहन चोर बन गए चोर। उन्होंने कॉलेज की पार्किंग से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाइक बेचने के बाद वह कॉलेज की फीस जमा करना चाहते थे।
विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ली गांव निवासी फिरोज खान दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष का छात्र है। 21 अप्रैल को फिरोज खान बाइक से कॉलेज आया था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ी कर दी थी। कॉलेज की छुट्टी के समय फिरोज बाइक लेने पार्किंग पहुंचा। उसकी बाइक गायब थी। इसके बाद उसके सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक कॉलेज की ड्रेस में बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। फिरोज खां ने संस्थान के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। 

इसके बाद फिरोज खां ने पाकबड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में माता वाली मिलक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आ गए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम दीपेंद्र उर्फ शिवम निवासी बबराला थाना गिन्नौर जनपद संभल और दूसरे ने अपना नाम प्रियांशु निवासी भोकनपुर थाना मिलक जनपद रामपुर बताया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 21 अप्रैल को टीएमयू की पार्किंग से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी दीपेंद्र उर्फ शिवम और प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि टीएमयू में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्हें कॉलेज की फीस जमा करनी थी लेकिन उनके पास पैसे नहीं। इस लिए उन्होंने योजना बनाई थी कि बाइक चोरी कर उसे बेचने के बाद फीस जमा करेंगे। बुधवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें