फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: इंडेन गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, दमकलकर्मियों की टीम ने पाया काबू

Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर के कोहिनूर रोड पर इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में आग लग गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इंडेन गैस वाहन में लगी आग - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।  

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि कटघर के करूला गली नंबर आठ निवासी मुंसिफ ने अपना पिकअप वाहन कोहिनूर रोड पर गली के सामने खड़ा मिला था। आठ बजे अचानक वाहन में आग लग गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मुंसिफ के नाम पर पंजीकृत है। वाहन इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के काम में इस्तेमाल होता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें