फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ठाकुरद्वारा में ग्रामीण बैंक शाखा में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sat, 30 May 2026 01:38 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ठाकुरद्वारा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आग लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के गामीण बैंक में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ठाकुरद्वारा शाखा में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बैंक की दूसरी मंजिल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस, दमकल विभाग और नगर पालिका को सूचना दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन



बैंक के पास स्थित सीमा मेडिकल स्टोर के संचालक यासीन खां ने सबसे पहले बैंक की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और नगर पालिका की टीम पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बैंक भवन के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मी और अन्य कर्मचारी अंदर पहुंचे तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने में नगर पालिका की टीम और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में बैंक के अंदर रखा फर्नीचर, विद्युत वायरिंग और अन्य सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। हालांकि बैंक का स्ट्रांग रूम और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित पाए गए जिससे किसी तरह की नकदी या महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें